क्या है ‘अग्निपथ योजना’? किसे मिलेगी सेना में 4 साल के लिए नौकरी?

‘अग्निपथ योजना’ के अंतर्गत चुने गए उम्मीदवारो को थल सेना, वायु सेना और नौसेना में काम करने का मौका मिलेगा। उम्मदवारो को 4 साल के लिए चयनित किया जाएगा। चुने गए उम्मीदवार भारतीय सेना में अपनी सर्विस “अग्निवीर” के रूप में देंगे। चार साल की अवधि पूरी होने पर अग्निवीर अन्य क्षेत्रो में रोज़गार पाने के उद्देश्य से अपना करियर बना सकेंगे। इस योजना में अग्निवीर एक अनुशासित, गतिशील, प्रेरित और कुशल श्रमशक्ति के रूप में उभर कर आएंगे।
अग्निपथ योजना के तहत चार साल की अवधि के बाद अग्निवीर सेना में परमानेंट कैडर के रूप में भी अप्लाई करने का मौका प्राप्त कर सकेंगे। इनमें से 25 प्रतिशत अग्निवीरों को सशस्त्र बलों में नियमित रूप से सेवा के लिए चुना जाएगा। इस योजना के माध्यम से सशस्त्र बल इस वर्ष 46,000 अग्निवीर की भर्ती करेंगे। इस योजना में देश की सेवा करने के इच्छुक युवाओ के लिए सशस्त्र बलों में भर्ती होने के लिए एक एक सुनहरा अवसर है।
अग्निवीर’ (Agniveer) कौन कहलायेगा?
अग्निपथ योजना के अंतर्गत भर्ती किए जाने वाले अग्निवीर कहलायेंगे।
अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के अंतर्गत आयु सीमा व Agniveer बनने की योग्यता क्या होगी?
अग्निपथ योजना में पुरुष और महिलाये (सेवा की जरूरत होने पर शामिल की जाएंगी) दोनों के लिए अग्निवीर बनने का सामान अवसर होगा। आयु में 17.5 साल से लेकर 23 साल तक के युवा अग्निवीर बन सकते है। इसके आलावा भर्ती के लिए वर्तमान में सेना के जो मेडिकल और फिजिकल स्टैंडर्ड हैं वही मान्य होंगे। 10वीं और 12वीं पास कर चुके युवा सैन्य बलों की नियम और शर्तों के अनुसार अग्निवीर बन सकते हैं।
योजना के व्यापक उद्देश्य क्या हैं? What are the broad objectives?
अग्निपथ योजना 2022 सरकार की एक ऐसी योजना है जिसका उद्देश्य युवाओ को सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का मौका देना है। इस योजना निम्न उद्देश्य है:
1 युवाओ में सैन्य अनुशासन, प्रेरणा, कौशल और शारीरिक फिटनेस का विकास करना
2 युवाओ को सशस्त्र बलों में शामिल होने और राष्ट्र की सेवा करने के उनके सपने को पूरा करने का यह एक अनूठा अवसर देना।
3 युवाओ के लिए एक सम्मान का करियर देना।
योजना की मुख्य विशेषताएं
| योजना का नाम | Agneepath Yojana |
| किसने आरंभ की | भारत सरकार |
| लाभार्थी | भारत के नागरिक |
| उद्देश्य | युवाओं को सेना में भर्ती करना |
| आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
| आवेदन के लिए न्यूनतम एवं अधिकतम आयु | 17.5 से 21 वर्ष |
| साल | 2022 |
| आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) का मुख्य लक्ष्य (Main target of Agneepath scheme 2022)
- राष्ट्रीय एकीकरण के लक्ष्य के साथ सभी क्षेत्रो की महिलाओ सहित युवाओ को समान अवसर प्रदान करना
- देश के लिए सशक्त, अनुशासित और कुशल युवा तैयार करना।
अग्निपथ योजना के माध्यम से भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना के लिए लगभग 46,000 सैनिकों की भर्ती की जानी है।
अग्निवीरो को कितना वेतन मिलेगा?
इस योजना के अंतर्गत अग्निवीरो को प्रतिमाह वेतन (Agneepath Yojana Salary) के साथ साथ अन्य लाभ भी मिलेगा।
पहले साल – 4.76 लाख रुपए का सालाना पैकेज दिया जाएगा। चौथे साल तक ये सालाना पैकेज बढ़कर 6.92 लाख रुपए तक हो जाएगा। इसके आलावा अन्य रिस्क तथा हार्डशिप भत्ते भी दिए जाएंगे।
4 साल बाद नौकरी छोड़ने के समय पर 11.71 लाख रुपए की सेवा निधि भी मिलेगी जिस पर जिस पर किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं लगेगा।
अग्निपथ योजना में वेतन की वार्षिक आधार पर जानकारी
| Year | Monthly package | In hand salary | Contribution to Agniveer corpus fund 30% | Contribution to corpus fund by government of India |
| 1st Year | Rs 30000 | Rs 21000 | Rs 9000 | Rs 9000 |
| 2nd Year | Rs 33000 | Rs 23100 | Rs 9900 | Rs 9900 |
| 3rd Year | Rs 36500 | Rs 25580 | Rs 10950 | Rs 10950 |
| 4th Year | Rs 40000 | Rs 28000 | Rs 12000 | Rs 12000 |
| Total contribution in corpus fund after 4 years | Rs 5.02 lakh | Rs 5.02 lakh |
अग्निवीरो का चार साल नौकरी के बाद क्या होगा?
चार साल बाद अग्निवीरो के पास सेना में जाने का विकल्प खुला रहेगा परन्तु उस लेवल पर मेरिट के आधार पर और सेना की जरूरत के हिसाब से 25 फीसदी अग्निवीरों को रेगुलर कैडर में समायोजित कर लिया जाएगा। चार साल बाद अग्निवीर समाज में एक स्किल्ड नागरिक के तौर पर वे अनुशासित जीवन जी सकेंगे। आम आदमी की तुलना में उनका प्रोफाइल ज्यादा बेहतर होगा और नौकरी पाने में प्राथमिकता भी दी जाएगी।
अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) – संशोधित आयु सीमा
अग्निशामकों के लिए ऊपरी आयु सीमा को संशोधित कर 23 वर्ष कर दिया गया है।
सेना में भर्ती होने के लिए अग्निवीरो के लिए अलग से आरक्षण
सरकार ने ऊपरी आयु में छूट के साथ केंद्रीय पुलिस बलों और असम राइफल्स में ‘अग्निवर’ के लिए 10% आरक्षण की घोषणा की है। रक्षा मंत्रालय भी 10% कोटा लेकर आया है जो तटरक्षक बल, रक्षा नागरिक पदों और 16 रक्षा सार्वजनिक उपक्रमों को कवर करेगा, जिसमें हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, साथ ही चार शिपयार्ड और 41 आयुध कारखाने जैसे प्रमुख शामिल हैं।
वायु सेना द्वारा अग्निपथ योजना के तहत चयन प्रक्रिया
वायु सेना द्वारा अग्निपथ योजना के तहत चयन प्रक्रिया 24 जून 2022 से शुरू होनी है, जैसा कि एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने घोषित किया था।
अग्निवीरो का प्रशिक्षण कब शुरू होगा।
प्रशिक्षण- सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे के अनुसार, पहले अग्निवीरो का प्रशिक्षण दिसंबर 2022 में शुरू होगा।
अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) का Schedule
| Issuance of Guidelines for recruitment(NAVY) | 25th June 2022 |
| First batch recruits to join training program(NAVY) | 21st November 2022 |
| Beginning of registration process (Air force) | 24th June 2022 |
| Commencement of online examination for Phase 1 (Air force) | 24th July 2022 |
| First batch recruits to join training program (Air force) | 30 December 2022 |
| Issuance of notification of army | 20th June 2022 |
| Issuance of notification by various recruitment units of the force | 1st July 2022 |
| Joining date of second lot of recruits | 23rd February 2023 |
मृत्यु होने की स्थिति में प्रदान किए जाने वाले लाभ
| कैटेगरी | अग्निवीरों को प्रदान किए जाने वाले लाभ |
| Duty के दौरान मृत्यु होने की स्थिति में | 4 वर्ष पूरे होने तक वेतन सेवा निधि के साथ 44 लाख की एकमुश्त राशि के रूप में 48 लाख का बीमा कवरेज प्रदान किया जाएगा। |
| सामान्य मृत्यु होने की स्थिति में | सेवा निधि अग्निवीर सरकारी शुल्क और ब्याज के साथ 48 लाख का बीमा कवरेज प्रदान करता है। |
| Duty के कारण disability होने की स्थिति में | एकमुश्त 44/25/15 लाख डिसेबिलिटी 100/75/50 प्रतिशत वेतन 4 वर्ष पूर्ण होने तक सेवा निधि के साथ प्रदान किया जायेगा।अग्निवीर सेवा कोष राज्य शुल्क एवं ब्याज सहित प्रदान किया जायेगा। |
योजना के अंतर्गत भारतीय सेना में होने वाली भर्तियां
| सेना | पहले से दूसरे साल | तीसरे साल | चौथे साल |
| भारतीय थल सेना | 40000 | 45000 | 50,000 |
| भारतीय वायु सेना | 3500 | 4400 | 5300 |
| भारतीय जल सेना | 3000 | 3000 | 3000 |
क्या अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) 2022 वापस होगी?
भारतीय सेना द्वारा एक press conference के माध्यम से ये बयान जारी किया गया है कि सरकार द्वारा अग्निपथ योजना को वापस नहीं लिया जाएगा। सेना द्वारा यह जानकारी दी गयी है कि सशक्त बलों में उम्र बढ़ती जा रही है जोकि चिंताजनक है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा अग्नीपथ योजना launch की गई थी।
–Gaurav Joshi
- मुंबई के 20% रेस्टोरेंट्स पर ताला: LPG किल्लत और ₹70,000 करोड़ की टैक्स चोरी | 20% of Mumbai restaurants locked: LPG shortage and ₹70,000 crore tax evasion
- ईरान को मिला नया ‘सुप्रीम लीडर’: मुजतबा खमेनेई की नियुक्ति से अमेरिका में खलबली | Iran gets new ‘Supreme Leader’: Appointment of Mojtaba Khamenei causes panic in US

- क्या अमेरिका भारत को ‘दूसरा चीन’ बनने से रोकना चाहता है? | Does America want to stop India from becoming ‘another China’?

- ईरान में विद्रोह की तैयारी? अमेरिका की नई ‘कुर्द’ रणनीति और उसके संभावित खतरे

- ईरान-अमेरिका संघर्ष की तपिश: डूबा ईरानी युद्धपोत भारत की चुप्पी कूटनीतिक | Iran-US conflict heats up: Iranian warship sinks, India’s silence diplomatic

- मिडिल ईस्ट में युद्ध के बादल: क्या ईरान के खिलाफ अब मोर्चा खोलेंगे खाड़ी देश? | Will Gulf countries now open a front against Iran?

- मिडिल ईस्ट में महायुद्ध के संकेत: सऊदी में अमेरिकी दूतावास दुबई बढ़ता खतरा

- खमनेई की मौत के बाद दहला मिडिल ईस्ट: ईरान का भीषण पलटवार | Middle East shaken by Khamenei’s death: Iran launches a fierce counterattack

- ईरान-इजरायल महायुद्ध: सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत और मिडिल ईस्ट में गहराता संकट

- 28 फ़रवरी 2026: इजरायल और अमेरिका का ईरान पर भीषण हमला


