काम से ब्रेक लेना क्यों आवश्यक है?
यदि व्यक्ति अपनी प्रतिदिन की दिनचर्या में थोड़ा बदलाव ना लाए या ब्रेक ना ले तो उसका जीवन तलाब में रूके पानी की तरह हो जाता है। ऐसा देखा गया है कि किसी के पास सारी सुख-सुविधाए हैं, धन दौलत की भी कमी नहीं है उसके बाद भी वह अपनी प्रतिदिन की जीवनशैली के कारण मानसिक रूप से थका हुआ महसूस करता है। थका महसूस करने के कारण उसे जीवन नीरस लगने लगता है। यह जीवन लगभग तालाब के रूके पानी की तरह मटमैला हो जाता है। हमारा जीवन नदी के बहते पानी की तरह तरोताज़ा रहे इसके लिए आवश्यक है कि हमें अपने काम से थोड़ा ब्रेक लेना चाहिए। ऐसा नहीं है कि ब्रेक लेकर अपने घर के कमरों में बंद हो जाए बल्कि ब्रेक लेकर हमें कुछ दिन बाहर घूमने जाना चाहिए। बाहर घूमने का स्थान अपनी सुविधा अनुसार चुना जा सकता है। चाहे वह हमारे शहर के आस-पास हो या शहर से दूर हो यह घूमने वाले व्यक्ति की रूचि व आर्थिक स्थिति अनुसार तय किया जा सकता है।
हम आपसे घूमने के कुछ स्थानों के बारे में जानकारी साझा कर रहें हैं। अपनी इच्छा व सुविधा के मुताबिक आप अपने घूमने का स्थान तय कर सकते हैं। हम आपके लिए दिल्ली के पास घूमने की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में जानकारी लेकर आए हैं जहाँ आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ कुछ समय बीता सकते हो।
दिल्ली के पास कुछ बेहतरीन पर्यटन स्थल (Best Tourist Places Near Delhi)
1) नैनीताल (Nainital)

नैनीताल महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल है, जो भारत के उतराखण्ड राज्य में स्थित है। नेनीताल को भारत का लेक डिस्ट्रिक कहा जाता है, जिसका कारण यह है कि नैनीताल पूरी जगह झीलों से घिरा हुआ है। नैनी का अर्थ हैं आँखें और ताल का अर्थ है झील। सबसे अधिक प्रसिद्ध नैनी झील है, जिसके नाम पर नैनीताल यहाँ का नाम पड़ा है। नैना झील के उत्तरी किनारे पर नैना देवी मंदिर स्थित है। मंदिर में दो नेत्र हैं जो नैना देवी का प्रतीक हैं।
नैनीताल में घूमने के मुख्य स्थान नैना चोटी, टिफिन टॉप, पाषाण देवी मंदिर, नैना झील, नैना देवी मंदिर आदि स्थान हैं। नैनीताल दिल्ली से लगभग 287 किलोमीटर है।
2) भीमताल (Bhimtal)

भीमताल भी एक बेहतरीन पर्यटक स्थल है। भीमताल में भी नैनीताल की तरह झील है, जो त्रिभुजाकर झील है। भीमताल की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि ताल के बीचो बीच एक टापू है। जहाँ नाव द्वारा जाकर पिकनिक बनाया जा सकता है। भीमताल दिल्ली से लगभग 296 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। काठगोदाम से भीमताल के लिए बस मिलती हैं। दिल्ली से भीमताल पहुँचने के लिए ट्रेन भी उपल्बध हैं। भीमताल में घूमने के लिए भीमताल झील, भीमताल द्वीप, भीमेश्वर महादेव मंदिर, लोक संस्कृति संग्रहालय आदि स्थित है।
3) नौकुचियाताल (Naukuchia Taal)

नौकुचियाताल दिल्ली से लगभग 306 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस ताल की विशेषता है कि यह ताल नौ कोनो वाला ताल है। नौकुचियाताल में सुंदर-सुंदर पक्षी भी देखे जाते हैं। नौकुचियाताल में घूमने के प्रमुख स्थान नौकुचियाताल झील, हनुमान मंदिर, जंगलिया गाँव मौजूद है।
4) सातताल (Sattal Lake)

दिल्ली से सातताल की दूरी लगभग 333.5 किलोमीटर है। सातताल की सबसे बड़ी विशेषता है कि सात ताल इससे जुड़ी हुई है, परिणाम स्वरूप इसे सातताल कहा जाता है। कुमाऊँ क्षेत्र की तालों से सातताल सर्वोत्तम है। सातताल में गरुड ताल, नल दमयन्ति ताल, पूर्ण ताल, रा ताल, सीता ताल, लक्ष्मण ताल, सूखा ताल, सुभाष ताल, तितली संग्रहालय मेथोडिस्ट आश्रम आदि स्थान घूमने के लिए मौजूद हैं।
5) रानीखेत (Ranikhet)

रानीखेत उतराखण्ड राज्य का विशेष पहाड़ी पर्यटन स्थल है। यहाँ की नैसर्गिक शान्ति सबसे ज्यादा आकर्षण का कारण है। नौकरी व काम की थकावट उतारने के लिए यहाँ के बर्फ से ढके पहाड़ और यहाँ की शान्ति अत्यधिक महत्वपूर्ण है। काठगोदाम से रानीखेत के लिए अनेक बस व टैक्सी उपलब्ध हैं। रानीखेत में रानी झील, रानीखेत गोल्फ कोर्स, असियाना पार्क, मनकामेश्वर मंदिर, भालू बांध, बिंसर महादेव मंदिर आदि घूमने के लिए मौजूद हैं।
6) चैल (Chail)

चैल भारत के हिमाचल प्रदेश सोलन जिले में स्थित हील स्टेशन है। चैल प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है। चैल पैलेस (महल) की वस्तुकला बहुत सुंदर है। यह दिल्ली से लगभग 340 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहाँ घूमने के लिए विशेष स्थान स्कूल प्ले ग्रांउड, साधुपुल झील, चैल पैलेस, काली का तिब्बा, गुरूद्वारा साहिब, सिद्ध बाबा मंदिर, चैल सैंक्टुअरी मौजूद है।
7) अल्मोड़ा (Almora)

अल्मोड़ा भारत के उतराखण्ड राज्य में स्थित है। अल्मोड़ा अपनी सांस्कृतिक विरासत, हस्तकला, ठेठ पहाड़ी सभ्यता व संस्कृति के लिए जाना जाता है। दिल्ली से अल्मोड़ा की दूरी लगभग 353.7 किलोमीटर है। यहाँ जाने के लिए काठगोदाम के लिए ट्रेन ली जा सकती है और आगे जाने के लिए बस व टैक्सी से सफर किया जा सकता है। अल्मोड़ा में घूमने के लिए मुख्य रूप से कासार देवी मंदिर, जगेश्वर मंदिर, नंदा देवी मंदिर, चितई देवी मंदिर, कांची मंदिर, जाखन देवी मंदर आदि स्थानों पर घुमा जा सकता है।
8) शिमला (Shimla)

शिमला भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित है। शिमला राज्य की राजधानी है। सन् 1864 से 1947 तक ब्रिटीश राज की ग्रीष्मकालीन राजधानी शिमला था। शिमला को पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है। दिल्ली से शिमला की दूरी 342.7 किलोमीटर की है। शिमला समुद्र तल से 7000 फीट ऊपर की ऊँचाई पर स्थित है। शिमला में घूमने के लिए – क्राइस्ट चर्च, जाखू हिल, जाखू मंदिर, मॉल रोड, द रिज, टाउन हॉल, गैटी थियेटर, बैंटोनी कैसल, द ग्लोन, गॉर्टन कैसल, अन्नडेल, शिमला विरासत संग्रहालय, हिमाचल राज्य संग्रहालय, समर हिल आदि स्थान मौजूद हैं। यह दिल्ली के पास घूमने की सबसे बेहतरीन जगह है। (Best Tourist Places Near Delhi)
9) औली (Auli)

दिल्ली से लगभग 364 किलोमीटर की दूरी है। औली समुद्र तल से 10 हजार फीट उँचाई पर स्थित है। यहाँ घूमने के लिए कृत्रिम झील मौजूद है।
10) कुफरी (Kufri)

कुफरी गर्मियों में हरी-भरी घास की कालीन से ढक जाता है। कुफरी शिमला से लगभग 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कुफरी में घूमने के लिए इंदिरा बंगला, महासु पीक, हिमालयन नेचर पार्क मौजूद हैं।
11) नारकंडा (Narkanda)

नारकंडा समुद्र की लगभग 9000 फीट की ऊँचाई है। परिणाम स्वरूप यहाँ का मौसम अच्छा होता है। नारकांडा शिमला से टैक्सी लेकर भी जा सकते हैं यानी नारकंडा शिमला से ज्यादा दूर नहीं है। स्टोक्स फार्म, कचेरी में महामाया मंदिर नारकंडा में घूमने लायक स्थान हैं।
12) धर्मशाला (Dharamshala)

भारते के हिमाचल प्रदेश राज्य के काँगड़ा ज़िले में स्थित है। धर्मशाला का बहुत सुंदर नज़ारा है परिणाम स्वरूप दिल्ली से धर्मशाला के लिए सफर यदि कार से किया जाये तो अधिक अच्छा है। धर्मशाला में मुख्य रूप से घूमने वाले स्थान कुछ इस प्रकार हैं- चिंतापुरी माता मंदिर, करेरी झील, राज्य संग्रहालय, कुणाल पाथारी माता मंदिर, युद्ध स्मारक, एचपीसीए स्टेडियम आदि।
13) कसोल (Kasol)

कसोल हिमाचल प्रदेश के कुल्लु जिले में स्थित एक गाँव है। कसोल युवाओं का पसंददीदा स्थान है। यह दिल्ली से लगभग 521 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। शंकुधारी जंगल, पार्वती घाटी, खेरंगा, माणिकरण आदि स्थान मौजूद हैं।
14) मनाली (Manali)

मनाली हिमाचल प्रदेश राज्य के कुल्लू जिले में स्थित एक स्थान है। दिल्ली से मनाली लगभग 531.4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। हिडिम्हा देवी मंदिर, मनु मंदिर, विशिष्ट गर्म झरने, तिब्बत मठ, पांडोह बांध, मनाली क्लब हाउस, पुरानी मनाली आदि।
15) सोलांग घाटी (Solang Valley)

सोलांग घाटी हिमाचल प्रदेश राज्य के कुल्लू जिले में स्थित पर्वतीय घाटी है। इस घाटी का नाम यहाँ स्थित सोलांग गाँव के नाम पर पड़ा है। यह दिल्ली से लगभग 565 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। गुलाबा, नाग मंदिर, रोहतंग पास यहाँ के देखने लायक स्थान हैं।
16) डलहौजी (Dalhousie)

डलहौजी धौलाधार पर्वत श्रृंखलाओं के मध्य स्थित पर्यटक स्थल है। 1854 के तत्कालीन वायसराय लॉर्ड डलहौजी के नाम पर यहाँ का नाम रखा गया था। घमने के लिए पंसदीदी स्थान सुभाष बाओली, पंचपुला, बकरोटा हिल्स, बड़ा पत्थर, दैनकुंड, गंजी पहाड़ी, सेंट फ्रांसिस चर्च आदि स्थान यहाँ मौजूद हैं।
17) खज्जर (Khajjiar)

खज्जर दिल्ली से लगभग 589 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहाँ घूमने के लिए मुख्य स्थान खज्जर झील, गोल्डन देवी मंदिर, कालातोप खज्जर सेन्क्टुअरी आदि मैजूद हैं।
निष्कर्ष (Conclusion)
दिल्ली के पास घूमने के इतने सारे पर्यटन स्थलों (Best Tourist Places Near Delhi) की जानकारी हमने आपसे साझा की है , जब आपके पास समय हो अपनी इच्छा व सुविधानुसार अपने काम से ब्रेक लेकर इन स्थानों पर घूमने अवश्य जाये।
By Sunaina
साहित्य से संबन्धित विडियो देखें
बॉलीवुड साहित्य से संबन्धित लेख पढ़े
साहित्य स्टडी मटेरियल से लेख पढ़े
- कक्षा 6 विज्ञान अध्याय 4 : चुंबकों को जानें | Learn About Magnets
- कक्षा 6 विज्ञान अध्याय 3 : जिज्ञासा | Curiosity
- कक्षा 6 विज्ञान अध्याय 1 : सजीव जगत में विविधता | Diversity In The Living World
- कक्षा 6 विज्ञान अध्याय 1 : विज्ञान का अनूठा संसार | The Unique World of Science
- Study Material कक्षा 6 – अध्याय 14 : हमारे आस-पास की आर्थिक गतिविधियाँ | Economic Activities Around Us
- Study Material कक्षा 6 – अध्याय 13 : कार्य का महत्व | Importance of the Work
- Study Material कक्षा 6 – अध्याय 12 : आधारभूत लोकतंत्र – भाग 3 : नगरीय क्षेत्रों में स्थानीय सरकार | Grassroots Democracy – Part 3: Local Government in Urban Areas
- Study Material कक्षा 6 – अध्याय 11 : आधारभूत लोकतंत्र – भाग 2 : ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय सरकार | Grassroots Democracy – Part 2: Local Government in Rural Areas
- Study Material कक्षा 6 – अध्याय 10 : आधारभूत लोकतंत्र – भाग 1 : शासन | Grassroots Democracy – Part 1: Governance
- Study Material कक्षा 6 – अध्याय 9 : परिवार और समुदाय | Family and Community
Very Nice Information, Special Thanks for You !