Home » Blogs » विश्व कविता दिवस | World Poetry Day

विश्व कविता दिवस | World Poetry Day

विश्व कविता दिवस हर साल 21 मार्च को मनाया जाता है। यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन) ने प्रति वर्ष 21 मार्च को कवि व कविता की सृजनात्मक शैली को सम्मान देने के लिए यह दिवस मनाने का निर्णय लिया था। यूनेस्को ने 21 मार्च को विश्व कविता दिवस के रूप में मनाने की घोषणा वर्ष 1999 में की थी। विश्व कविता दिवस के अवसर पर भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय और साहित्य अकादमी की ओर से सबद-विश्व कविता उत्सव का आयोजन किया जाता है।

विश्व कविता दिवस मनाने का उद्देश्य विश्व में कविताओं के लेखन, पाठन, प्रकाशन और शिक्षण के लिए लेखकों को प्रोत्साहित करना है। जिनका प्रकाशन कविता से संबंधित है, उन प्रकाशकों के प्रयास को भी प्रोत्साहित किया जाना है।

कविता रचनात्मक से जुड़ा क्षेत्र है इसलिए इस दिन सरकारी संस्थाएं, शिक्षक, सामुदायिक समूह तथा व्यक्तिगत रूप से कवि कविता लेखन को बढ़ावा देने के लिए जगह-जगह काव्य समारोह आयोजित किया जाता हैं। विश्व कविता दिवस एक ऐसा अवसर है जब बच्चों को स्कूल की कक्षा में कविताओं से विशेष रूप से अवगत कराया जाता है।

यह एक ऐसा मौक़ा है जब कवि न केवल अपनी भाषा की भव्यता से लोगों को परिचय करवाता है बल्कि अपनी कविता की शक्ति को भी प्रदर्शित करता है। कवि स्कूल और विश्वविद्यालय में कविता लेखन के विषय में अपने अनुभव साझा करते हैं। विश्व में कई जगह आज ही के दिन लेखकों को उनके योगदान के लिए पुरस्कारों से सम्मानित भी किया जाता है। जब से विश्व कविता दिवस अधिकृत किया गया है तब से यूनेस्को ने कला और संस्कृति के क्षेत्र में कविताओं की भूमिका को स्पष्ट रूप से रेखांकित किया है।

By Sunaina

About

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*
*