Home » Health » Kitchen Hack : नॉन-स्टिक बर्तनों में भी चिपकने लगेगा खाना, अगर धोते समय नहीं किए ये 5 काम | How to Wash Non Stick Cookware 

Kitchen Hack : नॉन-स्टिक बर्तनों में भी चिपकने लगेगा खाना, अगर धोते समय नहीं किए ये 5 काम | How to Wash Non Stick Cookware 

कुकिंग के समय अक्सर खाना बर्तन की सतह में चिपक जाता है। जिससे बचने के लिए नॉर्मल कुकवेयर में ज्यादा तेल डालना पड़ जाता है। साथ ही बार-बार फूड्स को चलाना पड़ता है। फिर भी कई बार खाना चिपक ही जाता है। ऐसे में नॉन स्टिक बर्तन इस समस्या से बचने का एक बेहतरीन तरीका है। इसमें खाना कम तेल में पकता है। साथ ही चिपकता भी नहीं है। ऐसा इसमें लगे स्पेशल कोटिंग की वजह से होता है।

इस खास कोटिंग के कारण इन बर्तनों को धोने में भी कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत होती है। वरना यह खराब हो जाते हैं, और नॉर्मल बर्तन की कैटेगरी में शामिल हो जाते हैं। नॉन स्टिक बर्तन काफी महंगे भी होते हैं, ऐसे में इसका रखरखाव बहुत जरूरी होता है। यहां हम आपको नॉन-स्टिक बर्तन को साफ करने के टिप्स (How To Clean Non-Stick Utensils) बता रहें हैं।

गर्म बर्तन को न धोएं

नॉन स्टिक बर्तन को तुरंत स्टोव से उतार कर धोने के लिए पानी में नहीं डालना चाहिए। धोने से पहले इसे आराम से सूखने दें। क्योंकि पानी में गर्म नॉन स्टिक कुकवेयर को डालने इसकी कोटिंग खराब होने का खतरा होता है।

​साबुन और गुनगुने पानी में धोएं नॉन स्टिक बर्तन

जैसे ही नॉन स्टिक बर्तन ठंडा हो जाए, इसकी सतह से गंदगी हटाने के लिए इसे डिशवॉश के साथ गुनगुने पानी से धो लें। नॉन स्टिक बर्तनों को लंबे समय तक वर्किंग कंडीशन में रखने के लिए हमेशा इसे गर्म पानी की जगह हल्के गर्म पानी से धोने की सलाह दी जाती है।

​जले नॉन स्टिक बर्तन को बेकिंग सोडा से करें क्लीन

जब आपके कीमती बर्तनों में चमक की बात आती है, तो बेकिंग सोडा सबसे कारगर साबित होता है। यदि नॉन स्टिक बर्तन कुकिंग दौरान जल जाए तो इसे स्क्रब से रगड़कर साफ करने के बजाए बेकिंग सोडा और थोड़े से पानी का एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं और नरम स्पंज से गंदगी को धीरे से साफ करें। ऐसा करने से मिनटों में बर्तनों से जले हुए टुकड़ों हट जाते हैं।

स्क्रब से न करें नॉन स्टिक बर्तन साफ करने की भूल

अपने नॉन स्टिक बर्तनों को साफ करने के लिए कभी भी स्टील स्क्रब या किसी अन्य स्क्रब पैड का उपयोग न करें। यह कोटिंग को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे नॉन स्टिक बर्तनों में फूड चिपकने लगते हैं।

​तेल से चमकाएं नॉन स्टिक बर्तन

आपको अपने नॉन स्टिक बर्तन को सीजन करने की ज़रूरत नहीं है, बस किचन टॉवल पर कुकिंग ऑयल की एक बूंद लें और सफाई के बाद पैन को पोंछ दें। यह कोटिंग को लंबे समय तक बरकरार रखेगा और आपके बर्तन नए जैसे चमकेंगे।

Source link

About

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*
*