धनतेरस क्या है? (What is Dhanteras?)
धनतेरस, एक महत्वपूर्ण हिन्दू पर्व है, जो भारत में मनाया जाता है। यह पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है, जो आमतौर पर अक्टूबर या नवम्बर के महीने में आती है। धनतेरस का मुख्य उद्देश्य धन, समृद्धि और धन की प्राप्ति के लिए देवी लक्ष्मी की पूजा करना होता है। 2023 में धनतेरस शुक्रवार 10 नवम्बर 2023 को है।
इस दिन लोग अपने घरों में दिवाली की सफाई के बाद सजावट करते हैं, साथ धनतेरस के दिन सोने और चांदी के आभूषण खरीदते हैं। धनतेरस के दिन, लोग धन और समृद्धि की बढ़ोतरी के लिए विशेष प्रार्थनाएँ करते हैं। जो व्यक्ति सोना चाँदी नहीं खरीद पाता वह भी बज़ार से कुछ न कुछ तो अवश्य खरीदरता है, जैसे – बर्तन (करोरी, गिलास, थाली, चम्मच इत्यादि) मूर्ति, आदि। देश के कुछ स्थानों में विशेष रूप से झाडू खरीदी जाती है। धनतेरस के इस पर्व लोग धन और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।
धनतेरस का महत्व (Importance of Dhanteras)
धनतेरस मुख्य रूप से धर्मिक और आर्थिक दृष्टि से हिन्दू धर्म के अनुयायियों के लिए महत्वपूर्ण होता है। इस दिन का मुख्य महत्व है, धन, समृद्धि और धन की प्राप्ति के लिए देवी लक्ष्मी की कृपा को प्राप्त करना। धनतेरस के दिन, लोग धन, धान्य, और सुख-समृद्धि की प्राप्ति की कामना करते हैं।
इस दिन का महत्व विभिन्न क्षेत्रों में भी विशेष रूप से होता है। व्यापारी लोग अपने लेन-देन की सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए अकाउंट्स सकारात्मक बढ़ोत्तरी एवं नए बही खाते की शुरुआत करते हैं। किसान लोग भी इस दिन को खेतों की देखभाल और खेतों की शुभ यात्रा के रूप में महत्वपूर्ण मानते हैं।
सार्वजनिक रूप से, धनतेरस एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे समाज में एकता और प्रेम के साथ मनाया जाता हैं। लक्ष्मी माता की कृपा की कामना करते हैं।
किसी भी प्रकार का व्यापारी या नौकरी पेशा व्यक्ति इस दिन अपने व्यवसाय के माध्यम से अधिक धन कमाने की कमना करता है।
धनतेरस का संबन्ध दीपावली से माना जाता है, परिणाम स्वरूप धनतेरस के पर्व से ही दीवाली की शुरुआत मानी जाती है। धनतेरस के दिन माँ लक्ष्मी, भगवान कुबेर की पूजा की जाती है।
यह त्यौहार धन संपदा से जुड़ा हुआ है, अर्थात यह दिन धन (संपत्ति) की खरीदी के लिए शुभ माना जाता है। इस त्यौहार को मनाने के पीछे भगवान धन्वंतरि की कहानी जुड़ी हुई है और इस दिन कुबेर की भी पूजा की जाती है, क्योंकि पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान कुबेर को माँ लक्ष्मी का खजांची माना गया है।
धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए? (What should be bought on Dhanteras?)
पांच दिन के त्योहार के पहले दिन धनतेरस से दिवाली की शुरुआत होती है। इस दिन सोना और अन्य संपत्ति खरीदने के लिए माना जाता है। परिणाम स्वरूप देश के लोग संपत्ति, या धन के समान मानी जानी वाली वस्तुएँ जैसे, गाडी, मोबाइल, टीवी, फ्रिज, सोना, चाँदी, बर्तन इत्यादि चीज़े खरीदते
धनतेरस के दिन पीतल, चांदी और सोने के बर्तनों को शुभ माना जाता है। प्लास्टिक और कांच की खरीदारी से बचना चाहिए, क्योंकि ऐसा माना जाता है, कि यह दुर्भाग्य लाता है। इस दिन चाकू, कैंची और अन्य काटने वाले वस्तु या नुकीले औजारों को खरीदने से भी बचना चाहिए।
By Sunaina
- Study Material कक्षा 6 – अध्याय 12 : आधारभूत लोकतंत्र – भाग 3 : नगरीय क्षेत्रों में स्थानीय सरकार | Grassroots Democracy – Part 3: Local Government in Urban Areas
- Study Material कक्षा 6 – अध्याय 11 : आधारभूत लोकतंत्र – भाग 2 : ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय सरकार | Grassroots Democracy – Part 2: Local Government in Rural Areas
- Study Material कक्षा 6 – अध्याय 10 : आधारभूत लोकतंत्र – भाग 1 : शासन | Grassroots Democracy – Part 1: Governance
- Study Material कक्षा 6 – अध्याय 9 : परिवार और समुदाय | Family and Community
- Study Material अध्याय 8 : विविधता में एकता या ‘एक में अनेक’ | Unity In Diversity Or ‘Many In One’