Home » Education » UGC NET 2022 December Exam: यूजीसी नेट की फेज 5 परीक्षा का एग्जाम सिटी स्लिप जारी, यहां करें डाउनलोड

UGC NET 2022 December Exam: यूजीसी नेट की फेज 5 परीक्षा का एग्जाम सिटी स्लिप जारी, यहां करें डाउनलोड

[ad_1]

ugc net5 98471647

UGC NET 2022 Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2022 के फेज 5 परीक्षा का एडवांस एग्जाम सिटी लिंक जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार फेज 5 की परीक्षा (UGC NET 2022 December 2022) में शामिल होने वाले हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर विजिट कर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। फेज 5 की परीक्षा 9 विषयों के लिए 13 मार्च 2023 से 15 मार्च 2023 तक आयोजित की जाएगी। आपको जानकारी दे दें कि एग्जाम सिटी स्लिप (UGC NET Exam City) डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।

UGC NET 2022 December 2022 ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

स्टेप 1-
यूजीसी नेट फेज 5 परीक्षा का एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2- दूसरे चरण में वेबसाइट के होमपेज पर एग्जाम सिटी लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3– लिंक पर क्लिक करने के बाद अपनी लॉगिन डिटेल दर्ज करें और सबमिट बटन दबाएं।
स्टेप 4– सबमिट करने के बाद आपका एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
स्टेप 5– अंत में इसे चेक कर लें और भविष्य के इस्तेमाल के लिए एक प्रिंट आउट भी रख लें।

इस लिंक से डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप..
UGC NET 2022 December 2022 Examination City Slip

13 मार्च से शुरू होगी परीक्षा

यूजीसी नेट दिसंबर 2022 की फेज 5 परीक्षा 13 मार्च 2023 से 15 मार्च 2023 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा 9 विषयों के लिए कराई जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस चेक कर लें।

समस्या के समाधान के लिए यहां करें विजिट

अगर किसी भी उम्मीदवार को एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने या फिर चेक करने में कोई समस्या आती है तो वह उम्मीदवार 011-40759000 पर जुड़ सकते हैं या फिर ugcnet@nta.ac.in पर मेल कर सकते हैं।

[ad_2]

Original Source

About

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*
*