KVS Admission: केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन के लिए ऐसे करना होगा आवेदन, जानें रजिस्ट्रेशन अपडेट – kvs admission registration to begin soon for class 1 to class 10 here steps to apply and other details



KVS Admission: केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन के इच्छुक छात्रों के लिए बड़ी खबर है। जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जल्द ही केवीएस के कक्षा 1 से कक्षा 11 तक के छात्रों के एडमिशन के लिए आवेदन (KVS Admission) की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जो भी छात्र एडमिशन लेना चाहते हैं वे अपने डॉक्यूमेंट्स के साथ बिल्कुल तैयार रहें ताकि रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही वे अपने फॉर्म भर सकें। अपना एप्लीकेशन फॉर्म (Kendriya Vidyalaya Admission) जमा करने के लिए छात्रों को केवीएस की ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर विजिट करना होगा। हालांकि अभी संगठन की ओर से ऑफिशियल सूचना आना बाकी है। छात्र और उनके अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि समय-समय पर वेबसाइट पर विज़िट करते रहें।

KVS Admission 2023 इन स्टेप्स से करना होगा रजिस्ट्रेशन

स्टेप 1– आवेदन करने के छात्रों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2– दूसरे चरण में वेबसाइट के होमपेज पर एडमिशन के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3– लिंक पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन के टैब पर जाएं और दिए गए निर्देशों के अनुसार खुद को रजिस्टर करें।
स्टेप 4– रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें और सबमिट कर दें।
स्टेप 5– अंत में भविष्य के इस्तेमाल के लिए एक हार्ड कॉपी भी रख लें।

एप्लीकेशन फीस

केवीएस एडमिशन (Kendriya Vidyalaya Admission) के लिए आवेदन करने वाले छात्र ध्यान दें कि उन्हें कोई एप्लीकेशन फीस नहीं देनी होगी। छात्र अपने संबंधित स्कूलों से जाकर एप्लीकेशन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।

उम्र सीमा
छात्रों को एडमिशन लेने के लिए तय उम्र सीमा का पालन करना होगा। नीचे सभी कक्षाओं के लिए आयु सीमा दी गई है।

कक्षा 1

न्यूनतम उम्र- 6 वर्ष
अधिकतम उम्र- 7 वर्ष

कक्षा 2
न्यूनतम उम्र- 6 वर्ष
अधिकतम उम्र- 8 वर्ष

कक्षा 3
न्यूनतम उम्र- 7 वर्ष
अधिकतम उम्र- 9 वर्ष

कक्षा 4
न्यूनतम उम्र- 8 वर्ष
अधिकतम उम्र- 10 वर्ष

कक्षा 5
न्यूनतम उम्र- 9 वर्ष
अधिकतम उम्र- 11 वर्ष

कक्षा 6
न्यूनतम उम्र- 10 वर्ष
अधिकतम उम्र- 12 वर्ष

कक्षा 7
न्यूनतम उम्र- 11 वर्ष
अधिकतम उम्र- 13 वर्ष

कक्षा 8
न्यूनतम उम्र- 12 वर्ष
अधिकतम उम्र- 14 वर्ष

कक्षा 9
न्यूनतम उम्र- 13 वर्ष
अधिकतम उम्र- 15 वर्ष

कक्षा 10

न्यूनतम उम्र- 14 वर्ष
अधिकतम उम्र- 16 वर्ष



Original Source

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *