

शून्य अभियान जिंगल प्रतियोगिता (Zero Campaign Jingle Contest)
#TunesForShoonya चैलेंज के लिए माईगव प्रविष्टियां आमंत्रित करता है। शून्य अभियान प्रतिभागियों को जिंगल्स बनाने के लिए आमंत्रित करता है – एक छोटी आकर्षक ऑडियो क्लिप – जो जीरो पॉल्यूशन मोबिलिटि कैंपेन, इलेक्ट्रिक वाहनों और उनसे संबंधित स्वच्छ हवा और स्वास्थ्य लाभ और पर्यावरण पर एक संदेश दर्शाती है। प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया जाता है कि वे अपने जिंगल को अपने संबंधित सोशल मीडिया पर साझा करें,शून्य अभियान को टैग करें और नीचे दिये गये डिस्क्रिप्शन बॉक्स में लिंक प्रदान करे|
चयन मानदंड: प्रविष्टि में शून्य अभियान से जुड़े तत्व शामिल होने चाहिए जैसे (Selection Criteria: Entries Must Include Elements Associated With the Zero Campaign Such As)
I) जीरो पॉल्यूशन मोबिलिटी, इलेक्ट्रिक वाहन, और उनसे जुड़े लाभ जैसे लागत बचत, स्वच्छ हवा और स्वास्थ्य लाभ, उत्सर्जन शमन आदि पर संदेश।
II) सतत मोबिलिटी उद्योग के लिए प्रासंगिक तत्व, जिनमें दोपहिया, तिपहिया और चौपहिया वाहन शामिल हैं, लेकिन इन तक सीमित नहीं हैं। इसके साथ ही,
III) प्रत्येक प्रविष्टि में शामिल होना चाहिए:
• अधिकतम 30 सेकंड का जिंगल
• जिंगल के लिए कैप्शन (5 शब्दों से अधिक नहीं)
• जिंगल का विवरण (10 शब्दों से अधिक नहीं)
• जिंगल अंग्रेजी के साथ भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में उल्लिखित किसी भी आधिकारिक भारतीय भाषा में हो सकता है।
IV) प्रत्येक जिंगल 5 एमबी से कम और केवल mp4 प्रारूप में डाउनलोड करने योग्य होनी चाहिए।
V) प्रविष्टि मूल होनी चाहिए और पहले किसी प्रिंट या डिजिटल मीडिया में प्रकाशित नहीं की गई हो।
VI) प्रविष्टि में कॉपीराइट या ट्रेडमार्क वाली छवियां और लोगो शामिल नहीं होने चाहिए।
VII) जिंगल को उसकी क्रिएटिविटी, इनोवेशन, ऑडियो/म्यूजिक और कंज्यूमर-फ्रेंडली कंटेंट के आधार पर आंका जाएगा।
आप अपनी प्रविष्टि सोशल मीडिया चैनलों पर भी साझा कर सकते हैं और @Shoonya_India को टैग कर सकते हैं और #TunesForShoonya का उपयोग कर सकते। प्रविष्टि की आधिकारिक प्रस्तुति केवल www.mygov.in के माध्यम से की जाएगी न कि सोशल मीडिया के माध्यम से। प्रतियोगिता के लिए केवल MyGov वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त प्रविष्टियों पर विचार किया जाएगा।
प्रतियोगिता के लिए पुरस्कार:
• प्रथम पुरस्कार: रु. 5,000/-
• दूसरा पुरस्कार: रु. 3,000/-
• तीसरा पुरस्कार: रु. 2,000/-
शीर्ष 10 प्रविष्टियों को भागीदारी का प्रमाण पत्र प्राप्त होगा और शीर्ष 3 को शून्य अभियान के सोशल मीडिया पेज/ वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा।
जमा करने की अंतिम तिथि 6 मार्च 2023 है|
नियम और शर्तों के लिए यहां क्लिक करें(Pdf-121KB)