Happy Holi: इस होली केमिकल रंगों को कहें बाय! घर पर 10-20 रुपए में ऐसे तैयार करें होली के नेचुरल कलर – Holi 2023 Tips to Make Eco Friendly Holi Colours at Home

बुरा न मानो होली है! बोलकर मुंह को रंगों से पोत देने वाले लोग अब सावधान हो जाएं। क्योंकि केमिकल रंगों के साइड इफेक्ट्स जानने के बाद लोग इनसे दूर रहना ही पसंद करते हैं। यह भी हो सकता है कि वह बुरा भी मान जाएं।

होली रंगों का त्योहार है। इस साल 8 मार्च को यह त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन लोग गुलाल, पानी, पक्के कलर से एक-दूसरे को रंगते हैं। बाजार में यह कलर आसानी से और सस्ते दामों पर तो मिल जाते हैं, लेकिन इसमें बहुत खतरनाक केमिकल्स भी होते हैं। ऐसे में नेचुरल रंग का इस्तेमाल सबसे बेहतर होता है। इसे आप घर पर भी बना सकते हैं। यहां हम आपको घर पर होली के रंगों को तैयार करने का तरीका बता रहे हैं।

केमिकल वाले रंग पहुंचाते हैं ये नुकसान

होली के रंग मरकरी, एस्बेस्टस, सिलिका, माइका और लेड जैसे खतरनाक केमिकल से बने होते हैं। यह त्वचा और आंखों के लिए जहरीले होते हैं। इसके इस्तेमाल से एलर्जी, कॉर्नियल अब्रेशन कंजंक्टिवाइटिस और आंखों में चोट समस्याएं होने का खतरा होता है।

केमिकल वाले रंगों की जगह यूज करें ऑर्गेनिक कलर

ऑर्गेनिक कलर नेचुरल चीजों से बने होते हैं। इसे बनाने के लिए ज्यादातर सूखे पत्तों, फलों का इस्तेमाल किया जाता है। यह न केवल स्किन और हेल्थ के लिए सेफ होता है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी हानिकारक नहीं होता है। ऐसे में बाजार से केमिकल वाले रंगों की जगह नेचुरल या ऑर्गेनिक कलर लेना बेस्ट होता है।

इन चीजों से बनाएं घर पर होली के रंग

यदि मार्केट में होली के नेचुरल कलर मंहगे मिल रहे है, तो इसे आप घर पर भी तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा खर्च करने की भी जरूरत नहीं है। लगभग 10-20 रुपए की कीमत में आप एक रंग बना सकते हैं। इसके लिए आपको केवल फूड कलर और कॉर्न फ्लोर की जरूरत होती है।

घर पर होली के कलर्स बनाने की विधि

  • एक बाउल में कॉर्न फ्लोर लें
  • अपने पसंद के मुताबिक फूड कलर की थोड़ी मात्रा इसमें मिलाए
  • फिर थोड़ा-थोड़ा पानी का इस्तेमाल करते हुए इसे चम्मच से मिक्स करें
  • अब इसे बिना पानी के दोनों हाथों से अच्छी तरह से मिला लें
  • फिर तैयार मिश्रण को 9-10 घंटे के लिए सेट होने के लिए छोड़ दें
  • अंत में इसे मिक्सर में पीस लें, और अब यह इस्तेमाल करने लिए तैयार है

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *