Home » Health » Holi : होली पर शराब-भांग के साथ मत खाना ये चीजें | Do Not Eat These Things With Alcohol And Cannabis on Holi

Holi : होली पर शराब-भांग के साथ मत खाना ये चीजें | Do Not Eat These Things With Alcohol And Cannabis on Holi

रंगों का त्योहार होली जल्द ही दस्तक देने वाला है। इस साल यानि 2023 में होली (Holi 2023) का पर्व 8 मार्च को पड़ रहा है। होली से एक दिन पहले रात को होलिकादहन होता है और अगले दिन गुलाल और रंगों से होली मनाई जाती है। कोई भी पर्व बिना पकवान के अधूरा होता है और होली पर घरों में पकवान न बने, ऐसा हो ही नहीं सकता।

कुछ लोगों के लिए होली खाने-पीने, मौज-मस्ती करने और रंगों से खेलने का पर्व है, तो कुछ लोग शराब या भांग के नशे में चूर होकर पर्व का मजा लेते हैं। असल में ज्यादातर लोग इसी श्रेणी में हैं। शराब या भांग का सेवन वैसे तो सेहत के लिए खतरनाक है और आपको इससे बचना चाहिए लेकिन कुछ लोगों के लिए नशे के बिना यह पर्व अधूरा है।शराब या भांग का सेवन हर तरह से सेहत को नुकसान पहुंचाता है लेकिन इनके साथ कुछ चीजों के सेवन से आपको दोगुना नुकसान हो सकता है। फैट टू स्लिम की डायरेक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट एंड डाइटीशियन शिखा अग्रवाल शर्मा आपको बता रही हैं कि आपको शराब या भांग के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

ब्रेड या ब्रेड से बनी डिश

होली पर बहुत से लोग बियर पीते हैं और बियर पेट फूलाने का काम करती है। आपको बियर के साथ ब्रेड और ब्रेड से बनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों चीजों में यीस्ट होता है और आपका पेट इतनी ज्यादा मात्रा में यीस्ट को एक साथ पचा नहीं पाता है। इससे आपको पाचन संबंधी समस्या या कैंडिडा इन्फेक्शन का खतरा हो सकता है।

नमकीन और नमकीन चीजें

इस होली पर जब आप अपने दोस्तों के साथ शराब पीने बैठें, तो ध्यान रहे कि समोसे, पकौड़े, नमकीन और फ्रेंच फ्राइज जैसी चीजें साथ लेकर न बैठें। इन चीजों में सोडियम की मात्रा अधिक होती है, जो आपके पाचन तंत्र को नुकसान दे सकती हैं। नमकीन चीजें आपकी प्यास बढ़ाती हैं और इस वजह से आप अधिक शराब पी लेते हैं। इसके अलावा शराब का मूत्रवर्धक प्रभाव होता है जिससे आपको बार-बार पेशाब आता है।

पिज्जा

शराब पेट खाली होने की प्रक्रिया में देरी करती और ओसोफैगल स्फिंक्टर को प्रभावित करती है, जिससे एसिड रिफ्लक्स होता है। शराब के साथ पिज्जा जैसी चीजें खाने के बाद लक्षण और भी गंभीर हो जाते हैं। पिज्जा में डाली गई चीजें जैसे टमाटर गर्ड, एसिड रिफ्लक्स और सीने में जलन की समस्या पैदा कर सकती हैं।

चॉकलेट

शराब पीते समय या इसके बाद चॉकलेट, कैफीन या कोको से भी बचना चाहिए। यह चीजें पेट और आंतों को नुकसान देती हैं। शराब के साथ इन चीजों का सेवन गैस, अपच और सीने में जलन जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।

चिकन

चिकन में प्रोटीन पाया जाता है और प्रोटीन एक ऐसा तत्व है, जो शरीर में पचने में समय लेता है। यही वजह है कि शराब के साथ चिकन खाने से बचना चाहिए क्योंकि आपके पचने में समय लेगा और आपके खून में शराब के लेवल को धीमा कर देगा।

डेयरी प्रोडक्ट

शराब के साथ किसी भी तरह के डेयरी उत्पाद खाने से बचना चाहिए। यह कॉम्बिनेशन आपकी पेट की परत को नुकसान पहुंचा सकता है। यदि आप थोड़ा सा भी लैक्टोज लेक्टोज इनटोलरेंस हैं, तो शराब और डेयरी उत्पाद पेट में भयंकर तबाही मचा सकते हैं।

भांग का सेवन करते समय इन बातों का रखें ध्यान

होली पर भांग पीना एक आम बात है। भांग का नशा बहुत ज्यादा होता है और कई-कई दिनों तक रह सकता है। ऐसा माना जाता है कि भांग का सेवन कभी खाली पेट नहीं करना चाहिए और इसे कभी भी शराब के साथ नहीं लेना चाहिए। भांग के साथ कभी भी फैट वाली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। है फैट वाले फूड का सेवन करने से कैनाबिडीओल (सीबीडी) नामक कैनाबिनोइड की अवशोषण दर बढ़ सकती है। इसका मतलब यह हुआ कि इससे आपका नशा और गहरा हो सकता है और तकलीफ बढ़ सकती है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Source link

About

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*
*