बच्‍चों के लिए होली को बनाना है मजेदार और सेफ, तो इन क्राफ्टी तरीकों से बन सकती है

Crafty ideas to celebrate holi with kids

होली एक ऐसा त्‍योहार है जो बड़ों में ही नहीं बल्कि बच्‍चों में भी उत्‍साह को भर देती है। यह हिंदू त्‍योहार पूरे भारत में मनाया जाता है और इसे रंगों का त्‍योहार कहते हैं। इस साल 8 मार्च को होली का त्‍योहार मनाया जाएगा। एक-दूसरे को रंग लगाने के इस त्‍योहार को भाईचारे का प्रतीक माना जाता है। बच्‍चों को आप इस त्‍योहार के जरिए काफी कुछ सिखा सकते हैं। यहां पर हम आपको बच्‍चों के लिए होली मनाने के कुछ क्राफ्ट आइडियाज बता रहे हैं।

होली का रंग बनाएं

बाजार में मिलने वाले रंगों में केमिकल होते हैं जो स्किन और सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं इसलिए बेहतर होगा कि आप घर पर ही नैचुरल रंग तैयार करें। इस काम में आप अपने बच्‍चों की मदद लेना ना भूलें। आप एक कॉर्नस्‍टार्च, फूड कलर जेल की कुछ बूंदों और 1/3 कप पानी से रंग तैयार कर सकते हैं। घर पर रंग बनाने में बच्‍चों को भी बहुत मजा आएगा।

पिचकारी भी है जरूरी

बच्‍चों के लिए होली का त्‍योहार पिचकारी के बिना अधूरा होता है। आप अपने बच्‍चे के लिए उसकी फेवरेट पिचकारी या वॉटर गन लेकर आएं या फिर आप घर पर ही इसे तैयार कर सकते हैं या पुरानी पिचकारी को बच्‍चे के साथ मिलकर डेकोरेट कर सकते हैं। होली के दिन बच्‍चों को गॉगल्‍स पहनाहर पिचकारी चलाने को दें।

कलर करवाएं

जरूरी नहीं है कि बच्‍चे होली वाले दिन एक-दूसरे पर रंग फेंककर या पानी डालकर ही त्‍योहार मनाएं। आप बच्‍चे को होली के दिन पेंटिंग करने को भी दे सकते हैं। बच्‍चे के हाथ में पेंटब्रश और उसकी पसंद का कलर पकड़ाएं और उसे जमीन पर अपनी पसंद की ड्राइंग या काटूर्न कैरेक्‍टर बनाने के लिए कहें। य‍कीन मानिए बच्‍चों को ड्राइंग करने में बहुत मजा आता है।

मल्‍टी कलर कपकेक

होली के त्‍योहार की शुरुआत बच्‍चे खाली पेट नहीं करना चाहेंगे। उनके लिए होली फुल मस्‍ती करने का फेस्टिवल है और आपको उनकी एंजॉयमेंट को बढ़ाने का काम करना है। आप होली के दिन अपने बच्‍चे के साथ मिलकर रंग-बिरंगे कपकेक बना सकते हैं। इन्‍हें बनाने ही नहीं बल्कि इन्‍हें खाने में भी बच्‍चों को बहुत मजा आएगा। इसके अलावा आप एडिबल कलर्स को डालकर भी होली की डिशेज को कलरफुल बना सकती हैं। इन्‍हें देखकर बच्‍चों का मन बहुत खुश हो जाएगा क्‍योंकि उन्‍हें कलर्स बहुत पसंद होते हैं।

हैंडक्राफ्ट बनवाएं

आप बच्‍चे से घर पर कुछ हैंडमेड क्राफ्ट की चीजें बनवा सकते हैं और फिर उन पर कलर करवा सकते हैं। हैंडमेड क्राफ्ट में प्‍लांट्स या बच्‍चे की पसंद का कोई भी टॉय वगैरह हो सकता है। इसे बनाने और फिर उन पर कलर करने में बच्‍चे को बहुत मजा आएगा। इस तरह होली का त्‍योहार उसके लिए यादगार बन जाएगा। आप उनके द्वारा बनाए गए क्राफ्ट को याद के तौर पर संजोकर भी रख सकते हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *