Home » Health » भारत में फिर फैला हैजा, सबसे पहले पेट होगा खराब | Cholera Spread Again in India, Stomach Will be Upset First

भारत में फिर फैला हैजा, सबसे पहले पेट होगा खराब | Cholera Spread Again in India, Stomach Will be Upset First

भारत में कुछ साल पहले तक हैजा का नाम सुनते ही लोग खौफ में आ जाते थे। क्योंकि, 1817 में बंगाल से शुरू हुई इस महामारी ने भयंकर रूप ले लिया था और खत्म होने तक उस वक्त 10-20 लाख लोगों की जान (एक अनुमान के मुताबिक) ले ली थी। मगर अब फिर से इसका प्रकोप देखा जा रहा है, जिसकी जानकारी विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दी है।

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने बताया कि फिलहाल 22 देश हैजा की महामारी का सामना कर रहे हैं और कुल 43 देशों के 100 करोड़ लोगों के चपेट में आने का खतरा है। आपको बता दें कि जो देश हैजा के प्रकोप (Cholera Outbreak 2023 in India) से प्रभावित हैं, उनमें भारत और पाकिस्तान का नाम भी शामिल है। तो क्या भारत में हैजा महामारी फिर से फैल चुकी है?

भारत में भयंकर रूप लेगा हैजा?

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, कोलेरा यानी हैजा अभी भी दुनिया के लिए बड़ा खतरा है, जो कभी भी भयंकर रूप ले सकता है। इसलिए भविष्य के बारे में कुछ भी पुख्ता रूप से कहना गलत होगा। मगर इससे ज्यादा डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उचित बचाव और एहतियात से इस प्रकोप को कंट्रोल किया जा सकता है। बता दें कि एनसीबीआई पर छपी रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2020 के बीच भारत में 565 बार हैजा का प्रकोप देखा गया है, जिसमें 263 लोगों ने जान गंवाई थी।

हैजा की बीमारी है काफी खतरनाक

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, हैजा एक एक्यूट डायरिया इंफेक्शन है, जो vibrio cholerae बैक्टीरिया से संक्रमित पानी और खाद्य पदार्थों के सेवन से होता है। यह बीमारी बच्चों और वयस्कों, दोनों को प्रभावित कर सकती है। इसलिए सभी को जरूरी एहतियात बरतनी चाहिए।

12 घंटे में बिगड़ जाता है ये लक्षण

कोलेरा (कॉलरा) पेट का इंफेक्शन होता है, इसलिए पेट खराब होना इसका पहला लक्षण है। संक्रमित होने के 12 घंटे से लेकर 5 दिन के भीतर यह लक्षण दिख सकता है, हालांकि, कुछ लोगों में इस बीमारी का कोई संकेत नहीं मिलता है। 12 घंटे के भीतर पेट खराब होने के बाद गंभीर दस्त (डायरिया) लग सकते हैं, जो कि शरी में पानी की घातक कमी कर सकते हैं।

कुछ ही घंटों में चली जाती है जान

हैजा के गंभीर मामलों में इलाज की तुरंत जरूरत होती है। क्योंकि, विश्व स्वास्थ्य संगठन कहता है कि अगर इसकी गंभीर बीमारी में चिकित्सीय मदद मिलने में देरी होती है, तो मरीज की कुछ ही घंटों में मौत हो सकती है। इसलिए गंभीर दस्त की समस्या को हल्के में लेने की गलती ना करें और डॉक्टर के पास जाएं।

हैजा के सभी लक्षण और बचाव

सीडीसी के अनुसार, गंभीर दस्त के साथ हैजा के कुछ अन्य लक्षण भी होते हैं, जो डिहाइड्रेशन के कारण दिखते हैं। जैसे- उल्टी, प्यास लगना, लेग क्रैम्प, चिड़चिड़ापन, तेज धड़कन, लो ब्लड प्रेशर आदि। इस बीमारी से बचने के लिए पीने के पानी और खाने की चीजों को साफ करके ही खाएं।

तुरंत करें ये काम

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, हैजा का इलाज बेहद आसान है और घर पर ही हो सकता है। दस्त लगने पर तुरंत ओआरएस (ORS) का सेवन शुरू कर दें। एक वयस्क मरीज को पहले दिन में 6 लीटर ओआरएस का घोल पीना चाहिए। अगर फिर भी हालत नहीं सुधरती तो तुरंत अस्पताल जाकर इलाज पाएं।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Source link

About

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*
*