हर राज्य के मुख्यमंत्रियों को मिलती है अलग-अलग सैलरी, जानिए मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड के CM को कितनी मिलेगी? | The Chief Ministers of Each State Get Different Salaries, Know How Much the CMs of Meghalaya, Tripura and Nagaland will Get?

Salary of Meghalaya, Tripura and Nagaland CM

गुरुवार को मेघायल, त्रिपुरा और नागालैंड के चुनाव नतीजों का ऐलान हो गया है। तीनों ही राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन फ्लॉप रहा है। किसी भी राज्य में कांग्रेस को बहुत नहीं मिला है। वहीं, दिल्ली नगर निगम चुनाव, हिमाचल चुनाव हारने के बाद भाजपा ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। नागालैंड और त्रिपुरा में भाजपा गठबंधन CM Salary Meghalaya Tripura Nagalandको जीत मिली है। जल्द ही तीनों राज्यों में मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड के मुख्यमंत्रियों को कितनी सैलरी मिलेगी?

हर राज्य के मुख्यमंत्री को मिलती है अलग-अलग सैलरी

भारत के सभी राज्यों में मुख्यमंत्री का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से किया जाता है। इसके लिए विधानसभा चुनाव कराए जाते हैं। लेकिन सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को सैलरी अलग-अलग दी जाती है। किसी राज्य के मुख्यमंत्री को कुछ ज्यादा तो किसी राज्य के मुख्यमंत्री को थोड़ा सा कम सैलरी दी जाती है। भारत में मुख्यमंत्रियों की सैलरी की परिकल्पना और नियुक्ति अनुच्छेद 164 में की गई थी।

तेलंगाना के CM को मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी

देश में तेलंगाना राज्य के मुख्यमंत्री को सबसे ज्याद सैलरी दी जाती है। जबकि त्रिपुरा के मुख्यमंत्री को सबसे कम सैलरी मिलती है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री को हर महीने 4 लाख 10 रुपए की सैलरी दी जाती है। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री को 3 लाख 90 हजार रुपए हर महीने दिए जाते है। जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को 3 लाख 65 हजार मिलते हैं। वहीं, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री को सबसे कम 1 लाख 5 हजार 500 रुपए दिए जाते हैं।

जानें नागालैंड और मेघालय के CM को कितनी मिलती है सैलरी

नागालैंड के मुख्यमंत्री को 1 लाख 10 हजार रुपए मासिक सैलरी दी जाती है। जबकि मेघालय के मुख्यमंत्री को 1 लाख 50 हजार रुपए सैलरी दी जाती है। वहीं, ओडिशा के मुख्यमंत्री को 1 लाख 60 हजार, उत्तराखंड के सीएम को 1 लाख 50 हजार, केरल के मुख्यमंत्री को 1 लाख 85 हजार, बिहार के मुख्यमंत्री को 2 लाख 15 हजार रुपए सैलरी दी जाती है।

Original Source

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *