बहुत जरुरी है जानना भारत में हेल्थ इंश्योरेंस का महत्व और फायदे | Importance and Benefits of Health Insurance in India
देश में एक अच्छे हेल्थ केयर सिस्टम की कमी ने कई समस्याओं को जन्म दिया है जिससे देश के निवासी हर दिन जूझ रहे हैं। देश के नागरिकों के स्वास्थ्य की बिगड़ती स्थिति के साथ, यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि चिकित्सा लागत को देश में गरीबी के प्रमुख कारणों में से एक क्यों माना जाता है। अपने आपको इस समस्या से बचाने के लिए आप हेल्थ इंश्योरेंस को अपना सकते है। भारत में कई तरह के हेल्थ इंश्योरेंस उपलब्ध है। आप अपनी सुविधा के अनुसार कोई भी प्लान अपने और अपनी फैमिली के लिए चुन सकते है। आइये जानते है कि हेल्थ इंश्योरेंस के क्या फायदे होते है?
1. Covid – 19 कवर
2. कैशलेस क्लेम का लाभ
यदि आप अभी किसी भी प्रकार के वित्तीय संकट से जूझ रहे हैं, तो आप अधिकांश इंश्योरेंस कंपनियों द्वारा दी जाने वाली कैशलेस क्लेम पॉलिसी का विकल्प चुन सकते हैं। कैशलेस क्लेम के जरिए मेडिकल खर्च पर आपको छूट मिल जाती है और आपका खर्च मेडिकल कपंनी द्वारा किया जाता है।
3. चिकित्सा सुविधा पर निःशुल्क जांच
भारत में अधिकांश हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी अपने पॉलिसी धारकों को नि:शुल्क जांच की सुविधा देती है। डॉक्टर के कार्यालय में नि:शुल्क जांच की सुविधा के साथ, आप आसानी से अपने स्वास्थ्य खर्चे का प्रबंध कर सकते हैं। भारत में हेल्थ इंश्योरेंस के कुछ अन्य प्रमुख लाभों में दवाएं, प्रेस्क्रिप्शन्स व परामर्श शुल्क का भुगतान किया जाता है।
4. आई सी यु का खर्च
5. पूरे परिवार के लिए एक हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी
6. भर्ती होने से पहले और बाद का कवरेज
7. ट्रांसपोर्टेशन खर्च
8. नो क्लेम बोनस
अगर किसी वर्ष मेडिक्लेम नहीं लिया गया है और कोई क्लेम फाइल नहीं किया गया है तो अगले वर्ष कुछ बोनस पॉइंट मिलते है और उनके कारण पालिसी रिन्यूअल के टाइम पर नो क्लेम बोनस मिलता है। जिसके कारण प्रीमियम की राशि में कुछ हद तक राहत मिल जाती है।
9. निजी दुर्घटना बीमा
इस पालिसी के तहत पालिसी लेने वाले को दुर्घटना की स्थिति में सुरक्षा मिलती है। जितने भी अमाउंट का कवरेज लिया जाता है उसी के अनुसार पालिसी का प्रीमियम होता है। निजी दुर्घटना बीमा से हॉस्पिटल के खर्चे में बड़ी राहत मिल जाती है।
10. ऑर्गन डोनर कवरेज
11. सीनियर सिटीजन के लिए हेल्थ इंश्योरेंस प्लान
भारत में सीनियर सिटिज़न के लिए कई बेहतर हेल्थ इंश्योरेंस प्लान मौजूद है। ऐसे प्लान से उनकी बीमारी में होने वाले खर्चो में काफी मदद मिल जाती है। ये इस बात पर आधारित होता है कि लिए गए प्लान में क्या क्या कवरेज शामिल है।
12. व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा
इस तरह के हेल्थ इंश्योरेंस प्लान में व्यक्ति की बीमारी पर होने वाले खर्च में सारे खर्चे शामिल होते है जैसे कि हॉस्पिटल में भर्ती होने का खर्च। इस तरह के प्लान्स में आयु के आधार पर प्रीमियम की राशि तय होती है।
13. टैक्स में छूट
हेल्थ इंश्योरेंस में आपकी बीमारी पर होने वाले खर्चो में सहायता के आलावा आपको अन्य लाभ भी मिलते है। प्रीमियम की राशि पर भुगतान पर आयकर अधिनियम की धारा 80D के अन्तर्गत टैक्स में छूट मिलती है।